फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students are sweating it out for block and district-level sports competitions.

Solan News: खंड और जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थी बहा रहे पसीना

Fri, 24 Jul 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 24 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
अगस्त के अंत में होंगे मुकाबले, शिक्षा विभाग की हिदायत सभी स्कूलों की भागीदारी जरूरी
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए खेल कमेटी की ओर से आयोजित होगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के स्कूलों में आगामी खेलकूद प्रतियोगिताओं को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अगस्त से शुरू होने वाली खंड और जिलास्तरीय खेल स्पर्धाओं के लिए विद्यार्थियों ने मैदानों में कड़ी मेहनत करना शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग ने इस बार कड़ा रुख अपनाते हुए जिले के सभी सरकारी, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना अनिवार्य कर दिया है।
जिला मुख्यालय सोलन के कई स्कूलों में खेल मैदानों की कमी के कारण छात्र इन दिनों सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में अपनी तैयारियों में जुटे हैं। छात्रा स्कूल सोलन में भी तैयारी शुरू कर दी है। एडीपीओ हेमराज कुमार ने बताया कि पहले विजेता खिलाड़ियों को चैलेंज ट्रॉफी दी जाती थी, लेकिन पिछले दो वर्षों से रनिंग ट्रॉफी की व्यवस्था दोबारा शुरू की गई है। कोई भी स्कूल लगातार तीन साल जीतकर इस ट्रॉफी पर अपना स्थायी अधिकार जमा सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 2007 तक भी रनिंग ट्रॉफी की व्यवस्था लागू थी, जिसे बीच में बंद कर दिया गया था। शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा मधु जनारथा ने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्कूल की टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेती है, तो संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। खेलकूद प्रतियोगिताओं की सटीक तिथियां और स्थान तय करने के लिए जल्द ही क्रीड़ा संघ की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसके बाद पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed