फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Student had a chance for job in solan

35 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के छात्रों को नौकरी का मौका

Fri, 17 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 17 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Student had a chance for  job in solan
35 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में राष्ट्रीय कौशल विकास के तहत ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, सुरक्षा आईटीईएस, रिटेल, यात्रा, पर्यटन, दूरसंचार और कृषि की 12वीं तक पढ़ाई कर चुके विद्यार्थियों को नौकरी का सुनहरा मौका है। - फोटो : demo pic

35 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में राष्ट्रीय कौशल विकास के तहत ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर, सुरक्षा आईटीईएस, रिटेल, यात्रा, पर्यटन, दूरसंचार और कृषि की 12वीं तक पढ़ाई कर चुके विद्यार्थियों को नौकरी का सुनहरा मौका है।

विज्ञापन


सिलेक्ट होने पर इन्हें सीधे पांच से 15 हजार तक पगार मिल सकती है। इसके लिए डाइट संस्थान 21 जून को रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। इसमें विभिन्न कंपनियां छात्रों का चयन करेंगी।
विज्ञापन


 राष्ट्रीय कौशल विकास के तहत सोलन में 35 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2013-14 में शुरू किए व्यावसायिक विषयों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए पहली बार यह आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं को रोजगार दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाइट प्रधानाचार्या एवं जिला परियोजना अधिकारी तरविंदर नेगी ने बताया कि जमा दो की शिक्षा पूरी करने के बाद विद्यार्थी अपने ऐच्छिक व्यवसाय को चुनकर कार्य कर सके इस उद्देश्य से आटोमोबाइल, हेल्थकेयर, सुरक्षा आईटीईएस, रिटेल, यात्रा, पर्यटन, दूरसंचार और कृषि जैसे विषयों की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं।


उन्होंने कहा कि सोलन, सिरमौर, किन्नौर और शिमला के सभी जमा दो पात्र छात्र-छात्राएं सुबह 10 बजे से आरंभ होने वाले इस रोजगार मेले में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आए। इसे चलते डाइट में इसके लिए मुख्य अध्यापकों और प्रधानाचार्यों को प्रशिक्षण दिया गया। जानकारी दी गई कि इस रोजगार मेले में में 5000 से 15000 तक पगार की नौकरियां  निकलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed