{"_id":"688a288c65b080866b097dc5","slug":"strike-of-abvpstrike-of-abvp-solan-news-c-176-1-ssml1040-149464-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग
विज्ञापन
एबीवीपी ने नालागढ़ में शुरू की 24 घंटे की भूख हड़ताल
नई शिक्षा नीति लागू करने की भी उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नालागढ़ इकाई ने प्रदेश सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के विरोध में नालागढ़ महाविद्यालय परिसर में 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी। नालागढ़ इकाई की अध्यक्ष पूनम ने बताया कि एबीवीपी की मुख्य मांगों में छात्र संघ चुनावों की शीघ्र बहाली, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने, राजनीतिक द्वेष के कारण शैक्षणिक संस्थानों की तालाबंदी रोकने, संस्थानों की बुनियादी संरचना को सुदृढ़ करने, मूल्यांकन प्रणाली को पारदर्शी और मजबूत बनाने, खनन माफियाओं व नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने, विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने, आपदा प्रभावित परिवारों को तुरंत मुआवज़ा देना शामिल है।
नालागढ़ इकाई के 15 कार्यकर्ता इस 24 घंटे की भूख हड़ताल में बुधवार को 12:00 बजे से लेकर के वीरवार 12:00 तक बैठेंगे। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो पूरे प्रदेश में जनांदोलन तेज किया जाएगा।