फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Stree Sabha distributed fruits and biscuits to the patients in the hospital.

Solan News: स्त्री सभा ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल और बिस्कुट

Tue, 10 Mar 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Stree Sabha distributed fruits and biscuits to the patients in the hospital.
नालागढ़ अस्पताल में स्त्री सभा की पदाधिकारी रोगियों को खाने के सामान के पैकेट बांटते हुए- स्रोत-
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। स्त्री सभा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ और आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को खाने के 60 पैकेट वितरित किए। इन पैकेटों में फल और बिस्कुट शामिल थे। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में संस्था की अध्यक्ष कृष्णा बंसल और आयुर्वेदिक अस्पताल में बीएमओ डाॅ. नीरज जुल्का की अध्यक्षता में यह वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था की अध्यक्ष कृष्णा बंसल ने बताया कि स्त्री सभा सामाजिक गतिविधियों के लिए गठित एक संस्था है। इसका उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। इसके लिए संस्था द्वारा चलाए जा रहे सिलाई सेंटर से पास आउट कुछ लड़कियां अब बुटीक चलाकर आय का साधन बना रही हैं। सर्दियों के मौसम में यह संस्था स्कूली बच्चों को स्वेटर और झुग्गी-झोपड़ी निवासियों को कंबल वितरित करती है। इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्णा बंसल, सचिव रजनी नैय्यर, कोषाध्यक्ष मंजुला शर्मा, प्रमोद जैन, मंजु रोहेला, नीलम खुल्लर, शबनम बाली, रिंचन शर्मा, रश्मि संगठन, और ऊषा अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed