{"_id":"6582e575a3cf30aede05f384","slug":"stree-sabha-distributed-347-sweaters-and-socks-in-schools-solan-news-c-176-1-ssml1040-12999-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्त्री सभा ने स्कूलों में 347 स्वेटर और मोजे बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्त्री सभा ने स्कूलों में 347 स्वेटर और मोजे बांटे
Wed, 20 Dec 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वर्ष 1200 स्वेटर व जुराबे बांटने का रखा लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ स्त्री सभा ने प्राथमिक स्कूल मझोली में बच्चों को 176 स्वेटर व इतनी जोड़ी जुराबें बांटीं। इससे पहले सभा ने प्राथमिक स्कूल जगातखाना में प्राथमिक स्कूल के 58 बच्चों को स्वेटर प्रदान किए थे। दो दिन पहले मेसी प्लासी में भी 113 स्वेटर व जुराबे दिए थे। स्त्री सभा की अध्यक्षा कृष्णा बंसल, उपाध्यक्ष लाजवंती शर्मा और सचिव रजनी नैय्यर ने बताया कि यह संस्था पिछले नौ वर्षों से यह नेक कार्य कर ही हैं। यह कार्य आगे भी चलता रहेगा।
नारी उत्थान एवं सामाजिक कार्यों के लिए गठित नालागढ स्त्री सभा सामाजिक कार्य करना अपना दायित्व समझती है। सर्दियों के मौसम में सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्वेटर और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को कंबल बांटती है। इस वर्ष 1200 स्वेटर व मोजे बांटने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर सभा की अध्यक्षा कृष्णा बंसल, उपाध्यक्ष लाजवंती शर्मा, सचिव रजनी नैय्यर, रेखा त्यागी, निशा रिखी, मंजू रोहेला रजनी सोनी, अंजली शर्मा उपस्थित रहे।