{"_id":"66e189783f671d7830043efd","slug":"stones-and-debris-fell-from-the-hill-on-two-vehicles-in-shamlech-solan-news-c-176-1-ssml1042-128340-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शमलेच में दो वाहनों पर पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शमलेच में दो वाहनों पर पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरा
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी दोनों पिकअप में कोई व्यक्ति नहीं था सवार
पट्टामोड़ में भी एमईएस ने पहाड़ी पर अटके पत्थर हटवाए
बुधवार सुबह लगा जाम, एक लेन से होती रही आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर शमलेच के समीप सड़क किनारे खड़े दो वाहनों पर पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिर गया। इससे एक लेन पूरी तरह से बंद हो गई और जाम की समस्या बन गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन दोनों पिकअप को काफी क्षति हुई है। घटना सुबह करीब 7:00 बजे घटी।
इसकी सूचना वाहन चालक ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। दोनों पिकअप सेब से लदी हुई थी। पिकअप कुमारहट्टी से सोलन की ओर आ रही थी कि चालक ने शमलेच के समीप सड़क किनारे कुछ देर के लिए पार्क की। चालक जैसे ही पार्क करने बाहर निकले तो अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिराने लगा। थोड़ी ही देर में भारी मात्रा में बड़े-बड़े पत्थर आ गए। इसके बाद फोरलेन में एक लेन से बंद हो गई। कुछ देर के लिए जाम की समस्या बनी। इसके बाद पुलिस ने यातायात को दूसरी लेन में डायवर्ट किया। वहीं, पत्थर और मलबा हटाने के लिए फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी को बोला गया। सूचना के बाद फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने पत्थरों को हटाकर लेन को सुचारु किया।
वहीं, पट्टामोड़ के समीप पहाड़ी पर अटके पत्थरों को एमईएस ने बुधवार को हटाया। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम की समस्या भी बनी रही। सुबह करीब 11:00 बजे एमईएस ने पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू किया। यह पत्थर काफी समय से पहाड़ी पर अटके हुए थे और कभी भी नुकसान पहुंचा सकते थे। इसे देखते हुए बुधवार को जेसीबी की मदद से इन्हें हटवाने का कार्य किया। ऐसे में पट्टामोड़ में दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक कतारें लग गईं। इससे लोगों को परेशानी भी हुई। हालांकि मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। इन्होंने कार्य कि दौरान सुरक्षित आवाजाही करवाई। वहीं, यहां पर 100 मीटर का पैच काफी समय से वनवे है। एक ओर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरे हुए हैं। जबकि दूसरी ओर पुल का निर्माण कार्य चला हुआ है। इसके चलते भी जाम की समस्या बन जाती है।