फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Stolen goods by breaking the lock of Shiva temple in Parwanoo

Solan News: परवाणू में शिव मंदिर का ताला तोड़कर सामान चुराया

Tue, 31 Oct 2023 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
चार दिन में तीसरी जगह चोरी की वारदात
विज्ञापन

पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के सेक्टर-6 के शिव मंदिर में मंगलवार को चोरी हो गई। चोर मंदिर में सीसीटीवी कैमरे के तार काटकर यहां सामान लेकर भाग गए।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-6 के शिव मंदिर के पंडित विनीत शर्मा ने शिकायत दी कि मंगलवार सुबह लगभग 4:00 बजे मंदिर में दरवाजा खोलने गए तो पाया कि दरवाजे का ताला टूटा था। इस बारे में उन्होंने मंदिर कमेटी के सदस्यों को इसकी सूचना दी, जिस पर मंदिर कमेटी के प्रधान अमित और अतुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। वे मंदिर में अंदर गए तो पाया कि मंदिर की पीतल की दो घंटिया, तांबे की थालियां, पीतल की पिंडी पर रखा सांप के साथ अन्य सामान नहीं मिला।
विज्ञापन

गौरतलब है कि परवाणू क्षेत्र में करीब चार दिनों में दो जगह और चोरी की है। ऊंचा परवाणू की महिला चंद्रा रावत ने भी शिकायत दर्ज करवाई है वह 24 तारीख को वह बेटी के घर गई थी। 29 तारीख को जब वापस आई तो घर के ताले टूटे थे। घर से 15000 रुपये की नकदी और 70000 रुपये के सोने के गहने गायब पाए गए। चार दिन पहले चोरों ने परवाणू के सेक्टर-3 के सरकारी प्राइमरी स्कूल के ताले तोड़ कर बर्तन आदि चुराए गए। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शहर में गश्त भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed