{"_id":"6abbc6c604291622a204bead","slug":"posts-to-be-filled-solan-news-c-176-1-sln1016-180353-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे कार्यकर्ता-सहायिका के 21 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे कार्यकर्ता-सहायिका के 21 पद
विज्ञापन
क्रेच सहायिका के एक पद के लिए भी होगी भर्ती, 17 अक्तूबर तक करें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बाल विकास परियोजना सोलन के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और क्रेच केंद्र में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6, सहायिका के 15 और क्रेच सहायिका का एक पद भरा जाएगा। इच्छुक पात्र महिला अभ्यर्थी 17 अक्तूबर 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकती हैं।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी पदों के लिए साक्षात्कार 23 अक्तूबर को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी, सोलन के कार्यालय में लिए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद देऊघाट, सनी साइड, भिउंत, भैरा, बणी व कमलोग और आंगनबाड़ी सहायिका के पद जराश, टिक्कर, दधोग, जोखड़ी, ढलेन, जमरोट, भरोल, कोरों, कोटला, गौल, थुन्दी, गण की सेर, मोलो, खुर्द, कलोडपाजो और ऊंचा गांव में भरे जाएंगे।
आवेदन करने वाली उम्मीदवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास अनिवार्य है। इसके अलावा परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्रों और 25 अंकों के साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।