फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   court news solan

Solan News: जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी रिमांड पर

Tue, 29 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस टीम ने भुड्ड बैरियर के पास व्यापारी पर हथियारों से किए गए जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी इकबाल मोहम्मद पुत्र सुलेमान निवासी चनाल माजरा को गिरफ्तार किया है। 9 अगस्त की रात मक्खन सिंह अपने गोदाम से वाहन से घर लौट रहे थे। भुड्ड बैरियर के पास कार और वाहन से उसका रास्ता रोककर कुछ व्यक्तियों ने डंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला किया था, जिसमें गंभीर चोटें आईं। उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए बद्दी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, गवाहों के बयान एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपी इकबाल मोहम्मद के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न पुलिस थानों में 11 अभियोग दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, फिरौती, मारपीट, धमकी, चोरी, खनन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed