{"_id":"6abbd3902b72da298408819e","slug":"crime-news-solan-solan-news-c-19-sml1008-794891-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: आपसी विवाद के बाद संदिग्ध ग्रेनेडनुमा वस्तु बरामद, सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्र सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: आपसी विवाद के बाद संदिग्ध ग्रेनेडनुमा वस्तु बरामद, सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्र सील
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर बुलाई विशेष बम डिस्पोजल टीम
दोनों गुटों के पांच लोग पूछताछ के हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पुलिस चौकी जोघों के तहत बरूणा पंचायत के माजरा गांव में दो परिवारों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद एक घर के समीप संदिग्ध ग्रेनेडनुमा वस्तु मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने भी घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नालागढ़ थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही मामले में पूछताछ के लिए दोनों गुटों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव में दोनों गुटों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष का व्यक्ति उनकी महिलाओं से छेड़छाड़ करता है और उन पर चिट्टा बेचने के झूठे आरोप लगाता है। कुछ दिन पूर्व भी दोनों पक्षों में खूनी झड़प हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की बाजू में फ्रैक्चर हुआ था। मंगलवार को विवाद बढ़ने के दौरान ही एक घर के पास संदिग्ध ग्रेनेड जैसी वस्तु दिखाई दी।
पुलिस ने आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आसपास के घरों को खाली करवा लिया है और मौके पर विशेष बम निरोधक दस्ते को बुलाया है। तकनीकी जांच विशेष दस्ते के निरीक्षण के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि बरामद वस्तु असली ग्रेनेड है या कोई फर्जी वस्तु। पुलिस की ओर से घटनास्थल के साक्ष्यों को सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
इनसेट
एसपी की अपील : अफवाहों पर न दें ध्यान
एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आम जनता से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास बेवजह भीड़ एकत्रित न करें और न ही सोशल मीडिया पर किसी तरह की अपुष्ट सूचना या अफवाह फैलाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्षता से जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।