फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   State tax and excise department fined rupees 3 lakh rupees for discrepencies in E-way bills in Parvanoo

ई-वे बिल में अनियमितता पर कारोबारियों से वसूले तीन लाख

Tue, 08 Nov 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू(सोलन)। प्रदेश राज्य कर व आबकारी विभाग की दक्षिण जोन क्षेत्र परवाणू की टीम ने रविवार देर रात नाके के दौरान ट्रांसपोर्टर्स, स्क्रैप और लकड़ी से लदे वाहनों में जीएसटी के तहत व्यापारियों से ई-वे बिल की अनियमितताओं पर 3,00,000 रुपये जुर्माना वसूला है।
विभाग की टीम ने सोलन जिले के कई क्षेत्रों में गाड़ियों में लदे सामान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसमें ई-वे बिल की कमियां होने पर जीएसटी नियमों के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

जुर्माना वसूलने के बाद सभी गाड़ियों को जीएसटी प्रावधानों के तहत छोड़ा गया। राज्य कर व आबकारी विभाग दक्षिण प्रवर्तन क्षेत्र परवाणू के संयुक्त आयुक्त गणेश दत्त ठाकुर ने कहा कि राजस्व दृष्टि के तहत भविष्य में ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त अश्वनी शर्मा, राज्य कर व आबकारी अधिकारी गुरबचन सिंह, मनोज सचदेवा, असीम सागर, ध्यान सिंह, अंकित सिंह के अलावा पुलिस कांस्टेबल किरण, राजेश, कार्यालय सहायक अनिल तरसेम और नवजोत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed