फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Stadium will be built in Sheetalpur of Doon

Solan News: दून के शीतलपुर में बनेगा स्टेडियम

Sun, 21 May 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 21 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
दून के शीतलपुर में बनेगा खेल स्टेडियम
विज्ञापन

नगर परिषद बद्दी के सदस्यों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। दून विधानसभा में खेल मैदान बनाने के लिए एक ज्ञापन नगर परिषद बद्दी ने सांसद सुरेश कश्यप को सौंपा है। नगर परिषद प्रधान जस्सी चौधरी व उपाध्यक्ष मान सिंह मैहता सहित समस्त भाजपा पार्षदों ने सांसद सुरेश कश्यप को सौंपे ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बीबीएन में कोई भी बड़ा स्टेडियम नहीं है जिससे खिलाड़ियों को दिक्कत आती है। कई युवा राष्ट्रस्तर तक खेल चुके हैं। यहां के युवाओं ने शीतलपुर गांव में नदी के किनारे 40-50 बीघे में जमीन पर एक खेल मैदान अपने निजी खर्च पर तैयार किया है। केंद्र में सांसद अनुराग ठाकुर खेल मंत्री है। उन्होंने सांसद से आग्रह किया बीबीएन में युवाओं के लिए एक भव्य खेल स्टेडियम बनवाया जाए। अगर शीतलपुर में इसका निर्माण होता है तो सदियों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी और यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जौहर दिखा सकेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, डाॅ. श्रीकांत शर्मा, संजीव ठाकुर युवा भाजपा जिला महामंत्री, गुरमेल चौधरी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed