{"_id":"6b044ff6f0a1d199730913a7","slug":"sports-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1007-185248-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंडाघाट में 28वीं अंतर-बहुतकनीकी महिला खेलों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंडाघाट में 28वीं अंतर-बहुतकनीकी महिला खेलों का शुभारंभ
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ, 15 संस्थानों की 111 खिलाड़ी ले रहीं भाग
संस्थान के चारों हॉस्टलों में लगेंगी सोलर स्ट्रीट लाइटें, खेल मैदान बनाने की भी जगी उम्मीद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान कंडाघाट में सोमवार को 28वीं अंतर-बहुतकनीकी राज्य स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय (सुंदरनगर) के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्यातिथि किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 15 बहुतकनीकी संस्थानों की 111 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने घोषणा की कि महिला बहुतकनीकी संस्थान कंडाघाट के चारों हॉस्टलों के लिए सोलर स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही, संस्थान के पास खेल मैदान की कमी को देखते हुए उन्होंने साथ लगती सरकारी भूमि पर खेल मैदान बनाने की संभावनाएं तलाशने का आश्वासन दिया।
मंत्री ने सुझाव दिया कि निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों को भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलना चाहिए। युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रोजगार सेतु वेबसाइट तैयार की गई है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम कंडाघाट गोपाल शर्मा, थाना प्रभारी कंडाघाट, सिरीनगर पंचायत प्रधान लता मेहता, जिला परिषद सदस्य अमित ठाकुर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रमेश ठाकुर, इंडस्ट्री अध्यक्ष अनुराग शर्मा उपस्थित रहे।