{"_id":"6aaea010475be212f5070a79","slug":"speeding-vehicle-hits-motorcycle-man-dies-solan-news-c-176-1-ssml1041-179490-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत
Sun, 20 Sep 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
पिकअप को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
टक्कर मारकर चालक वाहन समेत फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। सैनी माजरा के पास देर रात हुए सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद आरोपी कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वाहन की पहचान कर ली है।
पुलिस के अनुसार, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के माध्यम से सैनी माजरा के पास सड़क हादसा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां नालागढ़ की ओर जा रही मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नालागढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दिलबाग सिंह उर्फ गोल्डी (45) पुत्र संतोख सिंह निवासी वार्ड नंबर 5, नालागढ़ के रूप में हुई है।
डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में हादसे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। पुलिस ने घटनास्थल से कार का टूटा हुआ व्हील कवर और प्लास्टिक के कई हिस्से भी बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज और मौके से मिले भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने फरार वाहन की पहचान कर ली है। मामले में आगामी जांच जारी है।