फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   special bus permit to private buses

Solan News: बद्दी से पहली बार कामगारों को दूसरे राज्यों में छोड़ने के लिए चलेंगीं निजी बसें

Tue, 29 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
-खास खबर-
विज्ञापन

हिमाचल के 28 परमिट, दूसरे राज्यों के लिए 9 बस परमिट जारी
बुधवार सुबह से चलेंगीं, अन्य जिलों से भी बद्दी पहुंचने लगीं बसें
बीबीएन में दूसरे राज्यों के हैं पांच लाख से ज्यादा कामगार
ओमपाल सिंह
बद्दी(सोलन)। जिले में इस बार सरकारी बसों के साथ निजी बसें भी कामगारों को छोड़ने के लिए दूसरे राज्यों के लिए चलेंगी। इसके लिए आरटीओ ने निजी बसों के लिए विशेष परमिट जारी कर दिए हैं। ये बसें बुधवार सुबह से ही कामगारों को छोड़ने के लिए दूसरे राज्यों के अलग-अलग शहरों के लिए जाएंगी। अंबाला तक के परमिट बसों को जारी किए गए हैं, जबकि चंडीगढ़ के लिए भी कई बसें रवाना होंगी।
बीबीएन में देशभर के पांच लाख से अधिक कामगार हैं। बीबीएन के 90 फीसदी कामगार अपने घरों में जाकर दिवाली मनाते हैं। इन कामगारों को छोड़ने के लिए हर साल परिवहन निगम की स्पेशल बसें चलती हैं। वहीं इस बार निजी बसें भी कामगारों को छोड़ने के लिए चलेंगी। निजी बस संचालकों ने हिमाचल के 28 विशेष परमिट लिए हैं वहीं दूसरे राज्यों के 9 विशेष परमिट जारी किए गए हैं। वहीं एचआरटीसी ने भी आठ विशेष परमिट आरटीओ कार्यालय से अभी तक ले लिए हैं।
विज्ञापन

हिमाचल में ऊना, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, सरकाघाट, महतपुर आदि स्थानों के निजी बस संचालकों ने स्पेशल परमिट लिए हैं। वहीं बद्दी से अंबाला, चंडीगढ़ के लिए भी विशेष परमिट लिए गए हैं। अभी छोड़ने के लिए परमिट लिए हैं। बाद में उन्हें वापस लाने के लिए भी परमिट लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा से डिपो से नालागढ़ पहुंची चार बसें
दिवाली पर्व शुरू होते ही सभी डिपुओं से बसें आनी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को चंबा डिपो से एचआरटीसी की चार बसें पहुंच गई हैं। इसके अलावा ऊना, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू से भी बसें आने वाली हैं। जिस स्थान पर अधिक सवारी होती है, वहीं के लिए बसों को भेज दिया जाएगा।


इनसेट

मंगलवार सुबह बद्दी बस स्टैंड पर कामगारों को लगा रहा जमघट
मंगलवार को धनतेरस पर कामगारों के जाने की सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह बस स्टैंड पर मंडी, कांगड़ा व अंबाला की ओर जाने वाली सवारियों का जमघट लगा रहा और सभी रूट पर जाने वाली बसें फुल होकर गईं। दिल्ली वाली बसों में अंबाला की सवारियों को भी नहीं बिठाया जा रहा था। दिल्ली के यात्री अधिक होने से अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही थी।



इनसेट
वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र चौधरी ने बताया कि नालागढ़ डिपो के अलावा अन्य डिपुओं से बसें कामगारों को दिवाली पर उनके घर छोड़ने के लिए लगाई जाएंगी। बसों की कोई कमी नहीं है। बसों के लिए स्पेशल परमिट जारी किए गए हैं।

वहीं आरटीओ मदन शर्मा ने बताया कि दिवाली पर निजी बस संचालकों ने हिमाचल के जिलों में कामगारों को छोड़ने के लिए 28 व दूसरे राज्यों के लिए अभी तक 9 परमिट लिए हैं। वहीं एचआरटीसी ने भी आठ विशेष परमिट अभी तक लिए हैं। उन्होंने बताया कि अभी और परमिट जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed