{"_id":"56f291d64f1c1b8343f14d27","slug":"sondi-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूली के बीज के पौधों पर सूंडी का हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूली के बीज के पौधों पर सूंडी का हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में सूंडी ने मूली पर किया हमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन में मूली के बीज तैयार करने वाले किसानों की उम्मीदों पर सूंडी ने पानी फेर दिया है। वर्तमान में किसान की फसल पर सूंडी ने हमला कर उसे पूरी तरह से खराब कर दिया है।
विज्ञापन
बीबीएन में किसान मूली का बीज तैयार करते हैं। किसानों ने नेशनल फीड कारपोरेशन से मंहगा बीज खरीदकर लगाया। किसानों को उम्मीद थी कि बीज तैयार करके अच्छी कमाई करेंगे लेकिन वर्तमान में किसानों की फसल में सूंडी का प्रकोप हो गया है।
विज्ञापन
इससे किसान चिंतित हैं। मझौली के किसान यशवंत, सुच्चा सिंह, ढांग के गुरजीत सिंह, खेड़ा के अवतार सैणी, मेसा टिब्बा के जय किशन, मलपुर के दर्शन सिंह और गुरदास ने बताया कि उन्होंने मूली का बीज तैयार करने के लिए पौध लगाई थी लेकिन वर्तमान में इन पौधों पर सूंडी ने हमला कर दिया है। रातोंरात उनके खेत चट कर लिए है।
विज्ञापन
किसानों ने बताया कि इस क्षेत्र की मिट्टी और जलवायु मूली के बीज तैयार करने के लिए अनुकूल है और किसान बीज बेच कर अपनी रोजी रोटी जुटा लेते है लेकिन सूंडी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कृषि विभाग के एडीओ डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया सूंडी के प्रकोप की पुष्टि करते हुए बताया कि तापमान के कम ज्यादा होने से ऐसा हुआ है। किसानों से कहा कि वह साईफर मेथरीन 25 फीसदी ईसी 60 एमएल 15 लीटर पानी में घोल कर फसल पर इसका छिड़काव करें। ऐसा करने से किसानों को सूंडी से राहत मिलेगी।