फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Somveer wrestler won Bharadighat dangal

Solan News: सोमवीर पहलवान ने जीता भराड़ीघाट का दंगल

Tue, 18 Jun 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Somveer wrestler won Bharadighat dangal
.भराड़ीघाट में दंगल के दौरान दावपेच लगाते पहलवान। संवाद
रोमांचक मुकाबले में चंडीगढ़ के आशीष को हराया
विज्ञापन

नैना देवी के पुष्प ने छोटी माली जीती
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। भराड़ीघाट का दंगल सोमवीर पहलवान के नाम रहा। उन्होंने चंडीगढ़ के आशीष को हराया। दंगल कमेटी की ओर से विजेता पहलवान को गुर्ज और 15 हजार जबकि उपविजेता को 13 हजार रुपये दिए गए।

नैना देवी के पुष्प ने दिल्ली के बबलू को हराकर छोटी माली अपने नाम की। उन्हें गुर्ज के साथ 8000 और उपविजेता को शॉल व 6000 की राशि दी। इसके अलावा अंडर-20 का खिताब अनिल चिल्ला ने लकी लखनपुर को हराकर जीता। उन्हें 2500 रुपये और उपविजेता को 1500 रुपये दिए गए। दंगल समिति के सदस्य किशोरी शास्त्री ने बताया कि दंगल समिति द्वारा भराड़ीघाट बाजार में शोभा यात्रा निकाली गई। इसके पश्चात अखाड़ा पूजन किया गया। दंगल में रामकृष्ण शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर बालक राम ठाकुर प्रकाश बोटी, प्रेम भगत, जगदीश शर्मा, वासुदेव शर्मा, सुमन गुप्ता और किशोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed