{"_id":"585d629b4f1c1b1864e3c600","slug":"solan-won-kabddi-mach","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन ने ऊना को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन ने ऊना को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की के ऐतिहासिक चौगान में प्रदेश सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप अंडर-16 लड़के-लड़कियों की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें डिप्टी जनरल मैनेजर वाणिज्य विभाग अंबुजा सीमेंट राम कृष्ण नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता का आगाज वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल अर्की की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम से किया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पहले दिन के मुकाबलों में लड़कियों की प्रतिस्पर्धा में सोलन ने ऊना को 14 के मुकाबले 51 अंकों से पराजित किया। हमीरपुर ने सिरमौर को 6 के मुकाबले 50 और साई हॉस्टल बिलासपुर ने सोलन को 42 अंकों से मात दी। उधर, पुरुष वर्ग में बीबीएन ने हमीरपुर को 39-17 से हराया। सोलन ने कुल्लू को 45-17, अर्की ने ऊना को 32-30 से पराजित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधान कबड्डी संघ तहसील अर्की संजय ठाकुर ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बारह जिलों की लगभग 25 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें 16 वर्ष से कम आयु के बच्चे अपना दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को प्रदेश व राष्ट्रिय स्तर का मंच प्रदान करना है। इस दौरान प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव नंद लाल ठाकुर, बीडीसी नीलम रघुवंशी, नगर पंचायत अध्यक्षा सावित्री गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा शर्मा, सतीश कश्यप, समाजसेवी रोशन लाल वर्मा, मदन लाल गर्ग, प्रधानाचार्य रावमापा कन्या मिलाप चंद लोगाल, प्रधानाचार्य छात्र स्कूल डा. हेत राम वर्मा व अन्य अतिथि उपस्थित रहे।