{"_id":"65b90d777f20a54c2c03d761","slug":"solan-student-visit-in-kerla-during-education-tour-solan-news-c-176-1-ssml1040-115381-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यार्थियों ने जानी केरल की शिक्षा प्रणाली, मंदिरों के दर्शन भी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यार्थियों ने जानी केरल की शिक्षा प्रणाली, मंदिरों के दर्शन भी किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों ने जानी केरल की शिक्षा प्रणाली, मंदिरों के दर्शन भी किए
प्रदेश के 6 जिलों के 112 विद्यार्थियों ने किया केरल का भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। प्रदेश के 6 जिलों के 112 विद्यार्थियों के साथ जिला सोलन के 18 विद्यार्थियों ने 10 दिन तक शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण समग्र शिक्षा अभियान हिमाचल प्रदेश की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तत्वाधान में किया गया। सोलन के विद्यार्थियों और अध्यापक ने केरल के विद्यार्थियों व शिक्षकों से संवाद करके वहां की शिक्षा प्रणाली को जानने का प्रयास किया और हिमाचल की शिक्षा प्रणाली की भी सांझा की।
समग्र शिक्षा हिमाचल से एक भारत श्रेष्ठ भारत राज्य समन्वयक वर्षा सूद और जिला सोलन के राजकीय माध्यमिक विद्यालय गटोगड़ा (भोजनगर) में कार्यरत अमित सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर, कोवलम बीच शंगमुंगम बीच, केरला जूलॉजिकल पार्क सहित विभिन्न धार्मिक पर्यटन स्थलों का दौरा किया।
विद्यार्थियों ने कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल से अरब सागर बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के मनोहर दृष्यों को देखा। विद्यार्थियों ने तिरुवनंतपुरम के राजकीय उच्च विद्यालय वतियुरकवु का भ्रमण किया और दिनभर वहां की शैक्षिक प्रणाली को भी जाना। विद्यार्थियों ने सोलन के नृत्य से केरल के विद्यार्थियों को थिरकने पर मजबूर किया। केरल के विद्यार्थियों ने भी अपने विशिष्ट नृत्य और नाटक का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
सभी ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, समग्र शिक्षा के राज्य योजना निदेशक राजेश शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी शिव कुमार, जिला समन्वयक वंदना मेहता का आभार जताया।