Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan news e reksha

Solan News: कंडाघाट की 26 पंचायतों को मिलेंगी 12 ई-रिक्शा, घरद्वार से उठेगा कूड़ा

Sun, 22 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
दो सप्ताह में ई-रिक्शा देने की तैयारी, दो से तीन पंचायतों में एक वाहन करेगा कूड़ा एकत्र करने का काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। घर-घर से कूड़ा एकत्र करने की सुविधा देने के तहत अब कंडाघाट विकास खंड की पंचायतों को भी ई-रिक्शा दिए जाएंगे। इसके लिए जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दो माह में कंडाघाट विधानसभा की पंचायतों को ई-रिक्शा दिए जाएंगे। विकास खंड की 26 पंचायतों को डीआरडीए की ओर से 10 से 12 ई-रिक्शा दिए जाएंगे। प्रत्येक ई-रिक्शा दो से तीन पंचायतों से कूड़ा उठाने का काम करेगा। इनकी मेंटेनेंस का खर्च पंचायत को स्वयं ही उठाना होगा। पंचायतों से कूड़ा एकत्र करने के बाद उसे पंचायत में स्थापित कचरा एकत्रित शेड में पहुंचाना होगा। इसके बाद विकास खंड स्तर पर कचरा प्रबंधन यूनिट में इसका उचित निष्पादन किया जाएगा। डीआरडीए की ओर से पंचायतों की सूची तैयार की जा रही है, जिनके तहत यह ई-रिक्शा संचालित किए जाएंगे। इससे पहले विकास खंड सोलन की सात पंचायतों को भी ई-रिक्शा का लाभ मिल चुका है। इनकी शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने हरी झंडी दिखाकर की थी। इसके अलावा अन्य विकास खंडों में भी ई-रिक्शा दी जा रही हैं।

कोट
विभाग की ओर से कंडाघाट पंचायत में ई-रिक्शा देने की तैयारी चल रही है। करीब दो सप्ताह में ई-रिक्शा दे दिए जाएंगे। कंडाघाट विकास खंड में करीब 10 से 12 ई-रिक्शा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


-रमेश कुमार शर्मा, जिला विकास अधिकारी, डीआरडीए, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed