फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan MC served 120 notices on illegal hordings fines rupees 30 lakh

अवैध होर्डिंग पर 120 नोटिस जारी, 30 लाख जुर्माना ठोका

Mon, 30 Aug 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Solan MC served 120 notices on illegal hordings fines rupees 30 lakh
Solan MC served 120 notices on illegal hordings fines rupees 30 lakh
सोलन। शहर में गैर कानूनी तरीके से होर्डिंग लगाने पर नगर निगम ने 120 नोटिस जारी कर 30 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। नोटिस का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने बीते दिनों ही नोटिस जारी कर दिए हैं। इन नोटिस में ठेकेदारों और कई मकान मालिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

नगर निगम को शहर में अवैध होर्डिंग पर लाखों की वसूली करनी है लेकिन शहर की सुंदरता को ग्रहण लगाने वाले पर नगर निगम की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अवैध होर्डिंग ने नगर निगम प्रशासन को परेशानी में डाल दिया है। इससे पहले भी गैर कानूनी होर्डिंग लगाने पर 181 नोटिस जारी किए थे जिसमें कुछ लोगों ने होर्डिंग लगाना और हटाना स्वीकार किया।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने नोटिस का जवाब ही नहीं दिया। एक बार फिर निगम ने 120 लोगों को नोटिस जारी कर जुर्माना ठोक दिया है। अवैध होर्डिंग से सरकार को मिलने वाले राजस्व को भी चपत लग रही है। शहर में 16 वर्ग मीटर से बड़ी होर्डिंग नहीं लगाई जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त एलआर वर्मा ने कहा कि अवैध होर्डिंग लगाने पर 120 नोटिस जारी कर 30 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले 181 नोटिस जारी किए गए थे। इसमें से अधिकतर लोगों के जवाब नहीं आए। नगर निगम के दायरे में गैर कानूनी तरीके से लगाए होर्डिंग बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed