फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan hospital witnesses record patient turnout, OPD reaches 1,520; patients wait on the floor

Solan News: सोलन अस्पताल में उमड़ी मरीजों की रिकॉर्ड भीड़, 1520 रही ओपीडी<bha>;</bha> फर्श पर बैठकर किया इंतजार

Tue, 07 Oct 2025 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Solan hospital witnesses record patient turnout, OPD reaches 1,520; patients wait on the floor
सोलन अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोग, बैंच पैक होने पर फर्श पर बैठकर बारी का इंतजार करते हुए
पर्ची कटवाने और ओपीडी के बाहर फर्श पर बैठकर मरीज करते रहे अपनी बारी का इंतजार
विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे से ही पर्ची काउंटर पर लगीं कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में मौसम बदलने और एक दिन की साप्ताहिक छुट्टी के ठीक बाद क्षेत्रीय सोलन अस्पताल में मरीजों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ देखने को मिली। अस्पताल के बेंच पूरी तरह फुल हो गए, जिसके चलते कई मरीजों को फर्श पर बैठकर ही पर्ची कटवाने और ओपीडी में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सोमवार को अस्पताल में 1520 रोगियों की ओपीडी दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल से पीड़ित थे। भीड़ के कारण ओपीडी में मरीजों को अपनी बारी के लिए करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसके बाद, जिन मरीजों को टेस्ट के लिए कहा गया, उन्हें भी घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ा। सुबह 9:00 बजे से ही पर्ची काउंटर पर मरीजों की भीड़ लग गई और दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई। मरीजों की कतारों में मुख्य रूप से खांसी, जुकाम, बुखार समेत वायरल से पीड़ित लोग थे। सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन ओपीडी के बाहर दिखाई दी, जहां शाम तक करीब 450 मरीजों ने चेकअप करवाया। इसके अलावा, ऑर्थो (हड्डी रोग) में 150 से ज्यादा और गायनी (स्त्री रोग) में 180 से अधिक मरीजों ने भी उपचार लिया। मेडिसिन विशेषज्ञ तरुण शास्त्री ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में भीड़ अधिक थी और इसमें वायरल के रोगी ज्यादा थे। इसका मुख्य कारण मौसम में हो रहा बदलाव है।

सोलन अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोग, बैंच पैक होने पर फर्श पर बैठकर बारी का इंतजार करते हुए

सोलन अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोग, बैंच पैक होने पर फर्श पर बैठकर बारी का इंतजार करते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed