{"_id":"5fe387998ebc3e3b6a748013","slug":"solan-distt-markets-ready-to-celebrate-chrismas-and-new-year-solan-news-sml3554165145","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस और नव वर्ष के लिए सजे जिले के बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस और नव वर्ष के लिए सजे जिले के बाजार
विज्ञापन
सोलन। कोविड के बीच नववर्ष को लेकर सोलन के बाजारों में लोगों और कारोबारियों में उत्साह दिखाई दे रहा है। लोगों ने नए साल को लेकर खरीदारी भी शुरू कर दी है। कोविड के बीच पहले कम लोग बाजारों पहुंच रहे थे लेकिन अब फिर से बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। कारोबारियों ने भी अपने ग्राहकों के लिए आधुनिक मांग पर गिफ्ट सहित अन्य वस्तुओं को अपनी दुकानों में भर दिया है। नववर्ष के लिए बाहरी राज्यों से भी पर्यटकों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। इन्हें लुभाने के लिए भी कोविड के बीच होटल कारोबारियों ने विशेष इंतजाम किए हैं।
जानकारी के अनुसार नव वर्ष को मनाने के लिए लोगों ने 25 दिसंबर क्रिसमस से ही तैयारियों शुरू कर दी है। लोग पारंपरिक व्यंजन बनाकर नए साल का जश्न मनाते हैं। शहरी क्षेत्रों में नववर्ष पर केक काटकर और दोस्तों तथा अन्य रिश्तेदारों को उपहार दिए जाते हैं। युवा व्हाट्सएप और फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया के जरिये अपने दोस्तों को नववर्ष की बधाई देते हैं। युवा वर्ग सहित अन्य लोग काफी उत्साहित हैं। गिफ्ट शॉप के कारोबारी ने बताया कि उन्होंने नववर्ष के लिए अपने ग्राहकों को विशेष प्रकार की गिफ्ट रखी है।
सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता
एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि क्रिसमस और नववर्ष के लिए सुरक्षा इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं। इसमें शहर, एनएच सहित पर्यटक स्थलों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। रात्रि गश्त सहित पेट्रोलिंग को भी बढ़ा दिया गया है। कोविड नियमों को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।