फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan became the winner by defeating Arki in the final of Kho-Kho.

Solan News: खो-खो के फाइनल में अर्की को हराकर सोलन बना विजेता

Fri, 29 Mar 2024 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल में बद्दी और सायरी की टीम ने अगले दौर में किया प्रवेश
विज्ञापन

बास्केटबाल में आईटीआई सोलन ने अर्की को हराकर मारी बाजी
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की में खेलकूद प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अर्की में चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन खो-खो का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें आईटीआई सोलन की टीम ने अर्की को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। वहीं, वॉलीबाल में बद्दी ने सोलन को और सायरी ने परवाणू को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा इस दौरान खेले गए बाॅस्केटबाल मुकाबले में सोलन ने अर्की को हराया। कबड्डी में जोघों ने कसौली, बद्दी ने नालागढ़ को हराकर अलगे दौर में प्रवेश किया। बैडमिंटन में सोलन और नालागढ़ के बीच खेले गए मैच में सोलन विजेता रहा। बद्दी और पट्टा के बीचे खेले मैच में बद्दी ने बाजी मारी है। प्रतियोगिता के प्रभारी भास्कर आनंद और पुनीत पाठक ने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 मार्च तक आयोजित की जा रही है। आयोजित प्रतियोगिता में जिला के 16 निजी व सरकारी संस्थान के 385 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शनिवार को सभी प्रतियोगिताओं के सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें मेधावी टीमों को सम्मानित भी किया जाएगा। अभी तक आईटीआई सोलन विभिन्न प्रतियोगिताओं में आगे चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed