फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan anji mother six month old daughter death police investigation

हिमाचल: सोलन के आंजी में मां और छह माह की बच्ची की मौत, कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 24 Sep 2026 01:03 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 24 Sep 2026 01:03 PM IST
सार

Solan Anji Mother Daughter Death: सोलन शहर के वार्ड-16 आंजी में एक महिला और उसकी छह माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय प्रिशिका ने कथित तौर पर पहले अपनी छह माह की बेटी शैलजा कौंडल की जान ली और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
solan anji mother six month old daughter death police investigation
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोलन शहर के वार्ड-16 आंजी में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक 29 वर्षीय महिला और उसकी छह माह की बच्ची मृत मिलीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 29 वर्षीय प्रिशिका और उसकी छह माह की बेटी शैलजा कौंडल के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्ची की मौत पानी से भरी बाल्टी में डूबने से हुई बताई जा रही है, जबकि महिला ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन


खाने का सामान लेने बाहर गई थी बहन
बताया जा रहा है कि प्रिशिका अपने पिता हरिन्द्र बिष्ट के साथ आंजी में किराये के कमरे में रह रही थी। वह पिछले रविवार को अपनी छोटी बेटी के साथ नमोहल से सोलन आई थी। उसके साथ उसका पति आशुतोष कौंडल भी सोलन पहुंचा था, लेकिन बाद में वह वापस चला गया। घटना के समय प्रिशिका की छोटी बहन भी कमरे में मौजूद थी। जानकारी के अनुसार, प्रिशिका ने अपनी बहन को खाने का सामान लाने के लिए बाहर भेज दिया। कुछ समय बाद जब बहन वापस कमरे में पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार आवाज लगाई और फोन भी किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


पिता बालकनी की खिड़की से कमरे में पहुंचे
बहन ने इसकी सूचना अपने पिता हरिन्द्र बिष्ट को दी। उस समय वह कुमारहट्टी में सब्जी लेने गए हुए थे। सूचना मिलते ही वह आंजी स्थित कमरे में पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने बालकनी की खिड़की के रास्ते कमरे में प्रवेश किया। अंदर दोनों को मृत अवस्था में देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सोलन रमेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया और मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कमरे की परिस्थितियों, परिवार के सदस्यों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस जांच के बाद ही साफ होगी पूरी तस्वीर
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उपलब्ध जानकारी के आधार पर महिला द्वारा बच्ची की जान लेने और इसके बाद आत्महत्या करने की आशंका जताई गई है, लेकिन घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। एएसपी सोलन रमेश शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की आगे की कड़ियां जोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed