फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Six people beat up the young man who came to the wedding

शादी में आए युवक की छह लोगों ने की पिटाई

Sun, 17 Oct 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर के लोअर बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शादी समारोह में दोस्त के साथ आए युवक की छह लोगों ने पिटाई कर दी। मामला पुराने बस स्टैंड के पास का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचाई। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सन्नी पुत्र मामराज ने शिकायत में बताया कि वह दोस्त रिक्की और िव निवासी धोबीघाट आदर्शनगर सोलन के साथ अग्रवाल धर्मशाला लोअर बाजार सोलन में रिक्की के दोस्त की शादी में आया था। शादी में वे डीजे पर नाच रहे थे। इस दौरान दूल्हे के परिजनों ने नाचने पर आपत्ति जताई। इस कारण उनकी बहसबाजी हो गई। शादी समारोह में दूल्हे की तरफ से अन्य लोग भी एकत्रित होने लगे। वह झगड़े की आशंका देखते हुए रात के समय समारोह से चले गए। शादी में मौजूद करीब 12 लोग उनके पीछे दौड़े।
विज्ञापन

रिक्की और रवि पुराना बस स्टैंड की तरफ दौड़े। वह डर के कारण पुराना बस स्टैंड के साथ सड़क के नीचे गली में छुप गया। इस बीच पीछे आ रहे छह लोगों ने उसे पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। इस कारण उसे सिर, गर्दन और होंठ में चोटें आई है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed