फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra in Basot village

Solan News: बसोट गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Mon, 30 Mar 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra in Basot village
बसोट में श्रीमद् भागवत पुराण कथा के उपलक्ष में कलश यात्रा निकालती महिलाएं व अन्यस्रोत: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ उपमंडल की माजरा पंचायत के बसोट गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। मौसम खराब होने के बावजूद लोगों में कलश यात्रा के प्रति बहुत उत्साह था। कलश यात्रा खूब बजे गाजे से निकाली गई और कलश की विधिवत रूप से स्थापना की गई। कथा के पहले दिन व्यासपीठ आचार्य भगवान दास शास्त्री कौशल ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद जीन सभी लोकों में घूमते हुए मानव जाति के दुख देखकर चिंतित थे। उन्होंने विष्णु भगवान से इस दुख से मुक्ति का उपाय पूछा था तो भगवान ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से वो जन्म-जन्मांतर और युगों-युगों से चले आ रहे कष्ट दूर होते हैं और कलयुग में यह सबसे सरल उपाय है। उन्होंने कहा कि आगामी एक सप्ताह तक अब कथा को विस्तार से सुनाया जाएगा। कथा के यजमान प्रकाश सैनी ने बताया कि कथा का समय दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक रहेगा। कथा की पूर्णाहुति 5 अप्रैल को 12 बजे होगी। उस दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed