फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   short mobile film

लघु मोबाइल फिल्म निर्माण प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Tue, 08 Dec 2020 06:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
सोलन। हिम सिने सोसायटी एक सोच हिमाचल प्रदेश एवं भारतीय चित्र साधना एवं कला संस्कृति भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन लघु मोबाइल फिल्म निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हिम सिने सोसायटी एक सोच के सचिव संजय सूद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल मोबाइल से निर्मित फिल्में ही आमंत्रित हैं, जिनकी अवधि तीन मिनट से पांच मिनट रहेगी। उन्होंने बताया कि प्राप्त फिल्मों की स्क्रीनिंग अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म निर्देशक सुदीप्तो सेन, यदुविजय कृष्णन, ध्वनि देसाई, विजेंद्र मनी द्वारा की जाएगी। फिल्म निर्माण के लिए रखे गए विषय हैं, कोरोना एंड क्रियेटिविटी - कोरोना एवं रचनात्मकता, ड्रग मिनेस-नशे के दुष्प्रभाव, एन्वायरमेंट प्रोटेक्शन-पर्यावरण संरक्षण, वाटर एंड फ्यूचर-जल और कल अथवा जल और भविष्य हैं। सोसायटी कलाकर्म, रंगमंच एवं फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान कर रही है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 12 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 8000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 5000 रुपये एवं दो सांत्वना पुरस्कार 2000 रुपये की राशि के प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। फिल्में व्हाट्सएप नंबर 94180-65293 पर 15 दिसंबर से पूर्व भेजना होगा। प्रतियोगिता का परिणाम दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed