{"_id":"65d3694af35e499ca00ff4f8","slug":"shiv-mahapuran-story-will-start-from-26th-in-tandav-cave-solan-news-c-176-1-ssml1040-116667-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: तांडव गुफा में 26 से शुरू होगी शिव महापुराण कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: तांडव गुफा में 26 से शुरू होगी शिव महापुराण कथा
Mon, 19 Feb 2024 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार के शिव तांडव गुफा में आयोजित बैठक में मौजूदशिव तांडव गुफा विकास समिति कुनिहार व शंभु प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
07 मार्च को होगा समापन, प्रतिदिन होगा भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। प्राचीन शिव तांडव गुफा विकास समिति कुनिहार व शंभु परिवार के सौजन्य से गुफा प्रांगण में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा 26 फारवरी से होगी। तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक में अध्यक्ष रामरतन तंवर व मीडिया सलाहकार मनोज भारद्वाज ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिवमहापुराण कथा हो रही। कथावाचक आचार्य हेमंत भारती मुक्ति धाम वेद विद्या श्रम संस्कृत गुरुकुल चंडीगढ़ कथा रसापान कराएंगे। उन्होंने ने बताया कि 26 फरवरी वीरवार सुबह 9:00 बजे से कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। वहीं 1:00 से 4:00 बजे तक कथा का समय रहेगा। प्रतिदिन 4:00 से 6:00 बजे तक भंडारा होगा। 07 मार्च को हवन व पूर्णाहुति के साथ कथा को विराम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 08 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से रात तक भोले के सुंदर भजनों व झांकियों का आयोजन भी भक्तों के लिए किया जाएगा। वहीं सभी भक्तों को फलों का प्रसाद दिया जाएगा। 09 मार्च को सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बैठक में समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।