फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sharp weapons used in two groups in Jharmajri

Solan News: झाड़माजरी में दो गुटों में चले धारदार हथियार

Tue, 31 Oct 2023 06:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 06:02 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रजिंश के चलते हुई लड़ाई में दो युवक घायल, एक की हालत नाजुक, पीजीआई रेफर
विज्ञापन

रेफर युवक की 20 दिन बाद होनी है शादी, परिजन परेशान
बरोटीवाला थाना के छातीपुरा की घटना, पुलिस ने किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। छातीपुरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें एक गुट के दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायल अवस्था में एक व्यक्ति को बद्दी अस्पताल और दूसरे को पीजीआई भर्ती करवाया गया है। पीजीआई रेफर युवक का 20 दिन के बाद विवाह है। इससे उसके परिजन सहमे हुए हैं। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार छातीपुरा के गुरमीत सिंह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि बरोटीवाला क्षेत्र के गौरव, कुनाल, अश्वनी और अशोक कुमार दो लोगों को झाड़माजरी के बाॅयोजोनैटिक कंपनी के समीप बुलाया। इस पर गुरमीत और पंकज उनके पास आए। उनके आते ही इन आधा दर्जन युवकों ने दोनों पर दराट और गंडासी से हमला कर दिया। इससे पंकज के सिर और गुरमीत के हाथ पर चोट लगी है। लहूलुहान हालत में दोनों को बद्दी अस्पताल लाया गया। यहां पर पंकज की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि दोनों गुटों में काफी समय से झगड़ा चला हुआ है। इसको लेकर मारपीट हुई। पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed