फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shamti affected people after four months Even Congress could not provide relief: BJP

शामती के प्रभावितों को चार माह बाद भी राहत नहीं दिला पाई कांग्रेस : भाजपा

Mon, 30 Oct 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 30 Oct 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
प्रभावितों को बैंक कि किस्तें तक निकालना हुआ मुकिश्ल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा जिला प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि शहर के शामती व कोठों के प्रभावित अभी तक कांग्रेस सरकार से राहत मिलने के इंतजार में है। 10 जुलाई को भारी बारिश के बाद यहां पर 500 मीटर की पहाड़ी धंस गई थी जिसके कारण 80 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे, वहीं 108 परिवार प्रभावित हुए थे। लेकिन इस क्षेत्र में क्षति को रोकने के लिए धरातल पर कोई काम अभी तक नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि इस घटना को लगभग चार माह का समय हो चुका है। प्रभावित परिवारों को किराए के मकान में रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उन्हें मकान के किराए के साथ-साथ क्षतिग्रस्त मकानों की मासिक किस्त भरने पर भी मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार द्वारा बैंकों से कोई भी राहत नहीं दिलाई गई है और न ब्याज में छूट दी जा रही है। असुरक्षित इमारतों को गिराने के लिए और मलबा हटाने के लिए एक समिति का गठन होने के बावजूद कोई भी प्रभावी कदम अभी तक नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के जीर्णोंधार के लिए लोनिवि द्वारा कुछ सुझाव के साथ-साथ एक रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी गई थी, जिसमें 7.47 करोड़ की मांग की गई थी जिसकी राशि विभाग को अभी तक उपलब्ध नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिला भाजपा सोलन कांग्रेस सरकार के ऐसे अमानवीय व्यवहार की निंदा करती है और मांग उठाई कि तुरंत प्रभाव से परिवारों की मदद करें। साथ ही विभाग द्वारा सुझाई रिपोर्ट पर अमल करें व बैंक के एक साल की किस्त को माफ करवाने के लिए उचित कदम उठाएं, बैंकों से ब्याज में कटौती करवाने में उनकी मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed