{"_id":"69552a5bc84cb2168e0389d3","slug":"set-goals-to-make-your-future-successful-awasthi-solan-news-c-176-1-ssml1040-160438-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य सफल बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें : अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य सफल बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें : अवस्थी
विज्ञापन
दानोघाट स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: आईपीआर
- फोटो : सांकेतिक
दानोघाट सहित आठ क्लस्टर स्कूलों का मनाया वार्षिक समारोह
सालभर की गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी सम्मानित
12 लाख रुपये से निर्मित पटवार वृत दानोघाट का किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि भविष्य को सफल और सार्थक बनाने के लिए छात्रों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है, ताकि वे न केवल अपने जीवन में आगे बढ़ सकें बल्कि समाज के विकास में भी सहयोगी बनें। संजय अवस्थी अर्की की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दानोघाट सहित क्लस्टर के आठ विद्यालयों के संयुक्त वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व विधायक ने 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित पटवार वृत्त दानोघाट भवन का लोकार्पण भी किया। अवस्थी ने बताया कि दानोघाट से सेरी सड़क मार्ग के लिए 34.67 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि दानोघाट से साझाहाडा सड़क के लिए लगभग सात करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो चुकी है। समारोह में विधायक ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के परीक्षा भवन, शौचालय और टाइल कार्य के लिए आठ लाख रुपये, खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए तीन लाख रुपये तथा विद्यालय के कबड्डी मैट के लिए 2.5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इसके अतिरिक्त विधायक ने ग्राम पंचायत दानोघाट में सामुदायिक भवन के अतिरिक्त निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए एक लाख रुपये, मेला मैदान में इंटरलॉक टाइल कार्य के लिए एक लाख रुपये, आयोजन समिति को 21 हजार रुपये और छात्रों के लिए 2100 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने फुट ब्रिज निर्माण के लिए प्राकलन के आधार पर पूरी राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर ग्राम पंचायत दानोंघाट की प्रधान मंजू ठाकुर, दी बाघल लैंड लूजर सोसाइटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, अम्बुजा-दाड़ला-कसलोग-मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, कांग्रेस पार्टी के संदीप रावत, एसडीएम अर्की निशांत तोमर, डीएसपी नवीन झालटा, बीडीओ तन्मय कंवर सहित विद्यालय के अध्यापक, अभिभावक, छात्र और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।