फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Woman dies of electrocution while operating a chaff cutter in Hatkot.

Solan News: हाटकोट में टोका मशीन चलाते समय करंट लगने से महिला की मौत

Sat, 26 Sep 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 26 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
गोशाला में चारा काटते समय हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। हाटकोट क्षेत्र में शुक्रवार को गोशाला में गायों के लिए चारा काटने वाली टोका मशीन चलाते समय करंट लगने से करीब 46 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है।
पुलिस के अनुसार नगर पंचायत कुनिहार के हाटकोट गांव की विनता देवी पत्नी राजेश कुमार शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे गाय के लिए टोका मशीन में चारा काट रही थीं। इस दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गईं। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अर्की अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी सोलन अशोक चौहान ने बताया कि पुलिस थाना कुनिहार के हाटकोट में करंट लगने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed