{"_id":"6ab674398c48559b94012237","slug":"provided-information-regarding-financial-resources-good-governance-and-judicial-powers-solan-news-c-176-1-sln1003-179977-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वित्तीय संसाधनों, सुशासन और न्यायिक शक्तियों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वित्तीय संसाधनों, सुशासन और न्यायिक शक्तियों की दी जानकारी
Sat, 26 Sep 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
सोलन में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मौजूद नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान। (पंचायत)
कुनिहार की 25 पंचायतों के प्रधान-उपप्रधानों का प्रशिक्षण संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। विकास खंड कुनिहार की 25 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता डीपीओ सोलन ने की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों से संबंधित सेवाओं, योजनाओं और उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के उचित उपयोग की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान पंचायती राज विभाग, वन विभाग, कृषक कल्याण बोर्ड, रोजगार विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
अधिकारियों ने पंचायतों में वित्तीय समावेशन, सुशासन, प्रशासनिक व्यवस्था और न्यायिक शक्तियों सहित विभिन्न विषयों पर पंचायत प्रतिनिधियों को जागरूक किया। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को पंचायतों के विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी एवं नियमानुसार उपयोग करने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में शामिल सभी नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों ने कार्यक्रम को गंभीरता से सुना। उन्होंने अपनी-अपनी पंचायतों में बेहतर विकास कार्य करवाने, पारदर्शी प्रशासन देने और पंचायतों को आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प लिया।