फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Servers have been down for three days in ration depots across the district, ration is not being provided

Solan News: जिलेभर के राशन डिपुओं में तीन दिन से सर्वर ठप, नहीं मिल रहा राशन

Mon, 21 Apr 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिलेभर के डिपुओं में कार्ड धारक पीओएस मशीन का सर्वर न चलने से राशन नहीं ले पा रहे हैं। बीते तीन दिन से उपभोक्ता डिपुओं में राशन लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं। हैरत की बात तो ये है कि इस बार सर्वर न चलने से उपभोक्ता ही परेशान नहीं है। बल्कि डिपो होल्डर भी दिक्कत झेल रहे हैं। बीते दिनों डिपुओं को देने के लिए आए राशन का बिल कटने के बाद स्टॉक ही अपडेट नहीं हुआ है। इससे डिपो हॉल्डर भी सामान नहीं दे पा रहे हैं क्योंकि उन्हें ये जानकारी ही नहीं है कि उपभोक्ताओं के लिए इस बार कितना स्टॉक आया है। इस प्रकार की समस्या बिल कटने के बाद आनी शुरू हुई। इससे पहले पीओएस मशीनें ठप थी। अब राशन डिपुओं में लोग सर्वर के चलने का इंतजार करते रहे। वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग ने दावा किया है कि आईटी सेल को मशीन में आ रहे फॉल्ट की जानकारी दी गई है। सोमवार देर शाम तक इस समस्या पर कार्य कर लिया गया है। लेकिन लोगों को काफी परेशानी आ गई है। माह के अंत में इस प्रकार की दिक्कत आने से राशन ही डिपुओं से नहीं ले पा रहे है। गौर रहे कि राशन डिपुओं में पीओएस के माध्यम से राशन दिया जाता है। जब तक पीओएस मशीनों में राशन कार्ड पंच नहीं होता है तब तक डिपो होल्डर उपभोक्ताओं को राशन का आवंटन नहीं कर सकते। बीते दिनों तकनीकी खराबी के बाद से कई बार सर्वर ठप हो चुका है। पहले भी कई बार सर्वर में दिक्कत आने के बाद कई कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल पाया था। उधर, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक श्रवण हिमालयन ने कहा कि सर्वर में आ रही दिक्कत के बारे में आईटी सेल को बता दिया गया है। इसका निदान किया जा रहा है। उम्मीद है कि मंगलवार को राशन डिपुओं से उपभोक्ता राशन ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed