फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   shiv sena brunt a pak Flag

जेएंडके हिंसा पर शिवसेना भड़की, पाकिस्तान का झंडा फूंका

Thu, 14 Jul 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Thu, 14 Jul 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
shiv sena brunt a pak Flag
शिव सेना पंजाब ने वीरवार को बद्दी बस अड्डे के पास साईं रोड पर जम्मू में आतंकी गतिविधियों और अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के विरोध में पाकिस्तानी झंडे तथा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पुतले फूंके। - फोटो : अमर उजाला

शिव सेना पंजाब ने वीरवार को बद्दी बस अड्डे के पास साईं रोड पर जम्मू में आतंकी गतिविधियों और अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करने के विरोध में पाकिस्तानी झंडे तथा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पुतले फूंके। शिव सेना सोलन के प्रभारी मुकेश कौशल ने कहा कि पवित्र अमरनाथ यात्रा में बाधा डालने वाले उपद्रवियों को किसी भी सूरत में माफ नहीं करना चाहिए। इस दौरान शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद व मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाकर रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन


मुकेश कौशल ने कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझ कर अमरनाथ यात्रा में बाधा पैदा की है। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर सरकार ने हालात को काबू नहीं किया तो शिव सेना कार्यकर्ता कभी भी जम्मू-कश्मीर से आने वाले वाहनों को पंजाब तथा हिमाचल में कभी दाखिल नहीं होने देंगे। इस दौरान जिला प्रभारी मुकेश कौशल लक्की, गुरदास सैणी, हेमराज, रमन सैणी, सोनू, विक्की केशव, मंजीत ठाकुर, पंकज, दीपू, अंकुश चौहान, जीवन ठाकुर, अनिल कुमार, टिंकू, बबलू, हाकम, पवन, मुन्नु और राजू समेत अन्य दर्जनों मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed