फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   secretariat employee krishna thakur wins gold medal in darts championship

हिमाचल: सचिवालय कर्मचारी कृष्णा ठाकुर ने डार्ट्स में जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में फिनलैंड की खिलाड़ी को दी मात

Wed, 30 Sep 2026 03:26 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 30 Sep 2026 03:26 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत कृष्णा ठाकुर ने कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय इंडिया डार्ट्स ओपन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में कृष्णा ने फिनलैंड की खिलाड़ी को 2-0 से हराकर खिताब जीता। कृष्णा इससे पहले कबड्डी में भी विभिन्न स्तरों पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

विज्ञापन
secretariat employee krishna thakur wins gold medal in darts championship
अंतरराष्ट्रीय इंडिया डार्ट्स ओपन चैंपियनशिप में कृष्णा ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में कार्यरत कृष्णा ठाकुर ने खेल के मैदान में एक और शानदार उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय इंडिया डार्ट्स ओपन चैंपियनशिप में कृष्णा ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कृष्णा ठाकुर का सामना फिनलैंड की खिलाड़ी से हुआ। कृष्णा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 2-0 से जीत लिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन


मेहनत और अभ्यास से मिली सफलता
कृष्णा ठाकुर ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और लगातार अभ्यास किया। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने आत्मविश्वास के साथ अपना प्रदर्शन जारी रखा और फाइनल में भी दबाव के बीच शानदार खेल दिखाते हुए फिनलैंड की खिलाड़ी को मात दी। स्वर्ण पदक जीतने के बाद कृष्णा ठाकुर ने कहा कि वह भविष्य में भी डार्ट्स में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मेहनत करती रहेंगी।
विज्ञापन


कबड्डी में भी कर चुकी हैं हिमाचल का प्रतिनिधित्व
कृष्णा ठाकुर की खेल यात्रा सिर्फ डार्ट्स तक सीमित नहीं है। वह इससे पहले कबड्डी में भी विभिन्न स्तरों पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। खेलों के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। अब डार्ट्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा का एक और परिचय दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश का नाम रोशन करना लक्ष्य
कृष्णा ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतने पर सचिवालय प्रशासन और मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे भी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करना उनका लक्ष्य है। उनकी इस उपलब्धि से हिमाचल के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। सचिवालय कर्मचारी के रूप में जिम्मेदारियां निभाने के साथ खेल के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ना कृष्णा ठाकुर की मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed