{"_id":"6ac3a3f33d9aef92e5091e09","slug":"scrub-typhus-case-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-180862-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में आठ साल की बच्ची स्क्रब टायफस पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में आठ साल की बच्ची स्क्रब टायफस पॉजीटिव
विज्ञापन
राजगढ़ क्षेत्र से आई थी बच्ची, आईजीएमसी शिमला किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आठ साल की बच्ची स्क्रब टायफस पॉजीटिव पाई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची राजगढ़ क्षेत्र की रहने वाली है। अस्पताल में यह मामला बीतों दिनों सामने आया है। वहीं बच्चाें में भी स्क्रब टायफस का मामला सामने आने के बाद अब विभाग और सतर्क हो गया है। साथ ही संबंधित क्षेत्राें में लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।
क्षेत्रीय अस्पताल में अब तक 18 मरीजों में स्क्रब टायफस पाया गया है। वहीं विभाग के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल के अलावा अब तक और आठ मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं विभाग की ओर से लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों को अधिक सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं सिरमौर के क्षेत्र में घास काटने का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में विभाग ने लोगों को बच्चों को अपने साथ घास के बीच न लेकर जाने की सलाह दी है। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि प्रशासन की ओर से स्क्रब टायफस के मरीजों को तीमारदारों के कहने के अनुसार रेफर किया जा रहा है। इसके अलावा डॉक्टरों को मरीजों की हर समय देखरेख करने के लिए कहा गया है और समय समय पर रिपोर्ट लेने के भी निर्देश दिए हैं।