फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Scrap dealer shot at in Nalagarh; police apprehend accused.

Solan News: नालागढ़ में कबाड़ कारोबारी पर चलाई गोली, पुलिस ने पकड़े आरोपी

Mon, 10 Aug 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 10 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों से 02 पिस्तौल, 15 कारतूस बरामद और बाइक की बरामद
विज्ञापन

हरियाणा व पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी, बैरियर पर पकड़े
मंगलवार को किया जाएगा न्यायालय में पेश, लेंगे रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पुलिस थाना नालागढ़ के नंगल में कबाड़ की दुकान चलाने वाले बिहार मूल के निवासी वीरू गुप्ता पर आरोपियों ने गोली चलाकर जानलेवा हमला किया। बद्दी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते आधे घंटे में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह जब व्यवसायी अपनी कबाड़ की दुकान के बाहर मौजूद था, तभी बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उस पर पिस्टल से गोली चला दी। गनीमत रही कि कारोबारी को गोली नहीं लगी और उसकी जान बच गई।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के आदेशों पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों एवं त्वरित फील्ड इंटेलिजेंस का बेहतरीन तालमेल बिठाते हुए उक्त घटना के महज आधे घंटे के भीतर आरोपियों की घेराबंदी कर आरोपियों को ढेरोवाल बैरियर के समीप दबोच लिया। आरोपियों की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी जसप्रीत सिंह (31) पुत्र स्वतंत्र सिंह और पंजाब के संगरूर निवासी मनप्रीत सिंह (20) पुत्र गुरचरण सिंह के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक सबूत जुटाए।
विज्ञापन

उक्त दोनों आरोपी शातिर प्रवृत्ति के थे, जो वारदात को अंजाम देने के बाद पंजाब भागकर छिपने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में इस्तेमाल की गई 02 पिस्टल, 15 कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर लिया है। बद्दी पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात के पीछे की असली साजिश का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि उपरोक्त मामले के संदर्भ में पुलिस थाना नालागढ़ में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 3(5) बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed