{"_id":"680b728a70f90d3618030ca4","slug":"scout-and-guide-is-compulsory-in-all-schools-solan-news-c-176-1-ssml1041-142352-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सभी स्कूलों में स्काउट एंड गाइड जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सभी स्कूलों में स्काउट एंड गाइड जरूरी
विज्ञापन
बच्चों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से विकसित करने में मिलेगी मदद
शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश, स्कूलों को करवाना होगा पंजीकरण
जिले के 1540 स्कूलों में से मात्र 50 स्कूलों में चल रहीं गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। इस शिक्षा सत्र से जिले के सभी स्कूलों में स्काउट एवं गाइड गतिविधियां होंगी। इसके लिए सभी स्कूलों को स्काउट एंड गाइड के लिए शिक्षा विभाग के पास पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रूप से विकसित करना है। वर्तमान में जिले में करीब 50 स्कूलों में ही स्काउट एंड गाइड है।
जिले में निजी और सरकारी 1580 स्कूल हैं। इन सभी स्कूलों में स्काउट-गाइड कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों में श्रमनिष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा, स्वावलंबन और नेतृत्व की भावना को विकसित किया जाता है। स्काउटिंग-गाइडिंग के अंतर्गत विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों में स्काउट-गाइड कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
सभी स्कूलों में स्काउट एवं गाइड गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें सभी स्कूलों को पंजीकरण करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें सरकारी और सभी निजी स्कूल भी शामिल हैं। जिले में 144 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, 59 उच्च स्कूल, 136 माध्यमिक स्कूल, 733 प्राथमिक और 240 निजी स्कूल हैं।
विज्ञापन
-गोपाल चौहान, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा