फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Scientists gave information about preparing rosewood plants through clonal propagation

Solan News: वैज्ञानिकों ने क्लोनल प्रोपेगेशन से शीशम के पौधे तैयार करने की दी जानकारी

Tue, 25 Mar 2025 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ के बीड प्सासी में हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला ने नर्सरी एवं प्लांटेशन में शीशम के प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नालागढ़ वन मंडल के फील्ड स्टाफ, क्षेत्र महिला मंडल व किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण मुख्य रूप से शीशम को हानि पहुंचाने वाले रोगों और रोग जनकों के प्रबंधन, उच्च गुणवत्ता वाले वृक्षों का चयन एवं क्लोनल प्रोपेगेशन से शीशम की पौधशाला तैयार करने के लिए जागरूकता पैदा करने पर केंद्रित था। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बालकृष्ण तिवारी और उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक ने मुख्यातिथि संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत प्रधान परमजीत कौर रही। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किए जाने वाले विषयों के बारे में जानकारी दी और संस्थान के शोध कार्यों पर प्रकाश डाला। निदेशक डॉ. संदीप शर्मा कार्बनिक खाद, वर्मी कंपोस्ट निर्माण और आधुनिक नर्सरी की स्थापना के लिए उपयोगकर्ता के अनुकूल तकनीकों पर चर्चा की। इसके अलावा, उन्होंने हिमाचल प्रदेश के प्रमुख कॉनिफर प्रजातियों की कंटेनरीकृत नर्सरी तकनीकों पर अपने अनुभव साझा किए। विशिष्ट अतिथि पंचायत प्रधान परमजीत कौर ने हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला द्वारा प्रयासों की सराहना की और प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में बताई गई तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। इस मौके पर वन परिक्षेत्र अधिकारी रोहित ठाकुर, वन खंड अधिकारी, तरसेम लाल वन रक्षक पंकज शर्मा, विनोद विकास कटोच रजनीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed