फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   school news solanschool news solan

Solan News: अनया गोयल व जय मुकुंद भान को चीफ ऑफ दी आर्मी स्टाफ ट्रॉफी

Fri, 04 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
school news solanschool news solan
सोलन के लॉरेंस स्कूल सनावर में ऑल्ड सनारियन मार्च पास्ट करते हुए उमर अब्दुल्ला। संवाद
चंडीगढ़, जम्मू समेत सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

..........................................................
उमर अब्दुल्ला समेत ओल्ड सनवारियंस सेलेब्रिटी ने किया मार्चपास्ट
लॉरेंस स्कूल सनावर का तीन दिवसीय 177वां फाउंडर्स डे संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। लॉरेंस स्कूल सनावर का तीन दिवसीय 177वां फाउंडर्स डे समारोह शुक्रवार को संपन्न हो गया। ओल्ड सनवारियंस की मौजूदगी के बीच खेत्रपाल स्टेडियम में दिन के कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी परेड से हुई। इस अवसर पर किरण नादर म्यूजियम एंड आर्ट्स और शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी किरण टंडन नादर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। इसके पश्चात स्कूल बैंड ने हेडमास्टर हिम्मत सिंह ढिल्लों और अतिथियों को सलामी दी। कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विशेष रूप से शिरकत की। इसके बाद स्कूल हेडमास्टर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उसके बाद पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

चीफ ऑफ दी आर्मी स्टाफ ट्रॉफी अनया गोयल और जय मुकुंद भान को दी गई। यशपाल चौधरी गोल्ड मेडल की विजेता दिया अटला रहीं। नेली लविल ओएस गोल्ड मेडल जयंत शर्मा को दिया गया, जबकि शादी राम गोल्ड मेडल की विजेता भी दिया अटल रहीं। मासूम चौहान को स्मृति भगवती देवी स्वर्ण पदक से नवाजा गया। थिमैया कप के लिए इस बार अनित तूर और आदित्य दास को चुना गया। स्कूल बैंड लीडर के लिए खेत्रपाल ट्रॉफी आदिव प्रताप सिंह ढिल्लों को दी गई। कार्लिल कप रणव सिंह को मिला, जबकि नीलू शर्मा ट्रॉफी व कैश अवार्ड मुस्कान मल्होत्रा को दिया गया। इस वर्ष की सोमदत्त ट्रॉफी दिया अटल को दी गई। कैथरीन लोंग मैन पब्लिक स्पीकिंग ट्रॉफी विंध्या हाउस के नाम रही, जबकि महिंद्रा सर्च फॉर टैलेंट स्काॅलरशिप हिमालय हाउस को दी गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान ओल्ड सनवारियंस सेलेब्रिटी का मार्चपास्ट मुख्य आकर्षण रहा। मार्चपास्ट में शामिल होने वालों में उमर अब्दुल्ला के अलावा ओलंपियन शिवा केशवन, बॉलीवुड निर्देशक अपूर्व लाखिया, एक्टर ईकबाल खान, निर्देशक ईकबाल रिज्वी, कॉर्पोरेट उद्यमी विवेक मेहरा, स्थानीय वर्तमान विधायक विनोद सुल्तानपुरी व अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान किरण टंडन नादर ने 15 करोड़ की लागत वाली गर्ल्स डोमेट्री का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएस लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड दूरदर्शन में प्रसारित होने वाले सुरभि शो के प्रस्तुतकर्ता सिद्धार्थ काक, गोल्फ कोच जसकीरत ग्रेवाल और फिल्म क्रिटिक अरुणा वासुदेव (मरणोपरांत) को दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान स्कूल के मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में किरण नादर ने ओएस की स्मृति में बने लिल्ली पोंड हैंग आउट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed