{"_id":"676d5f942ed294151c0d4554","slug":"scert-starts-induction-program-for-teachers-solan-news-c-176-1-ssml1041-134899-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ट्रेनिंग में कितना सीखा, नवनियुक्त शिक्षकों को इसका भी देना होगा टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ट्रेनिंग में कितना सीखा, नवनियुक्त शिक्षकों को इसका भी देना होगा टेस्ट
विज्ञापन
प्री ट्रेनिंग टेस्ट के साथ प्रदेश के नवनियुक्त टीजीटी अध्यापकों की कार्यशाला हुई शुरू
एससीईआरटी ने अध्यापकों के लिए शुरू किया इंडक्शन कार्यक्रम
कार्यशाला में प्रदेशभर से 120 नवनियुक्त टीजीटी शिक्षक ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश भर में नवनियुक्त किए टीजीटी शिक्षकों के लिए प्री ट्रेनिंग टेस्ट के साथ कार्यशाला शुरू हो गई है। ट्रेनिंग के दौरान अध्यापकों ने कितना और क्या सीखा इसके लिए कार्यशाला के अंतिम दिन भी एक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। एससीईआरटी सोलन की ओर से नवनियुक्त टीजीटी शिक्षकों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। शुभारंभ मौके पर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली ने किया, जबकि अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा, डाइट सोलन प्रिसिंपल डॉ. शिव कुमार शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्रिसिंपल रजनी सांख्यान कर रही है। इस कार्यशाला का 15 दिन तक संचालन कार्यक्रम प्रदेश समन्वयक रितु पूरी और मंगेश ठाकुर कर रही हैं। इसमें प्रदेश भर से 120 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें बच्चों को पढ़ाने, बच्चों का शारीरिक, सामाजिक, भाषाई, बौद्धिक , भावनात्मक और सृजनात्मक विकास करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के पहले दिन प्री नॉलेज टेस्ट लिया गया। अब 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद पोस्ट ट्रेनिंग टेस्ट लिया जाएगा, जिससे पता लगेगा कि प्रशिक्षण का कितना लाभ नव नियुक्त टीजीटी आर्टस, मेडिकल को मिला है। 15 दिन चलने वाले इस शिविर के मॉड्यूल को इस तरह बनाया गया है कि जिससे नव नियुक्त शिक्षक कार्यभार संभालने से पहले स्कूल में होने वाली गतिविधियों एवं पढ़ाने में सक्षम हो सकें। अध्यापकों द्वारा बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री तैयार की जाएगी और बच्चों के साथ उसका उपयोग कैसे किया जाए, इस पर चर्चा की जाएगी।
प्रबंधन कार्यों में भी निपुण होंगे शिक्षक
निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने की नई नीति समेत स्कूल के अन्य प्रबंधन कार्यों में भी निपुण होंगे। इसके तहत कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें सर्विस मेटर, पढ़ाने की नई तकनीक, स्कूल के नियमों, नशा, पोस्को एक्ट समेत अन्य विषय पर स्रोत व्यक्तियों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दी हैं।