{"_id":"69e5c070ee894eebde0255c4","slug":"sc-st-corporation-loans-arrest-warrants-may-be-issued-list-of-101-defaulters-prepared-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी कॉरपोरेशन ऋण: जारी हो सकता है गिरफ्तारी वारंट, 101 डिफाल्टरों की सूची की तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी कॉरपोरेशन ऋण: जारी हो सकता है गिरफ्तारी वारंट, 101 डिफाल्टरों की सूची की तैयार
Mon, 20 Apr 2026 11:28 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:28 AM IST
सार
एससी-एसटी कॉरपोरेशन ने 101 डिफॉल्टरों को राजस्व अदालत में पेश होने का नोटिस जारी कर दिया है। इन 101 डिफाल्टरों के पास कॉरपोरेशन का लगभग 1.11 करोड़ रुपये हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पैसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम (एससी-एसटी कॉरपोरेशन) ने अब ऋण डिफाल्टरों पर सख्त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। कॉरपोरेशन ने 101 डिफॉल्टरों को राजस्व अदालत में पेश होने का नोटिस जारी कर दिया है। इनमें से 43 डिफॉल्टर कुल्लू और 58 मंडी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इन डिफाल्टरों की 13 और 14 मई को कुल्लू और मंडी की राजस्व अदालत में सुनवाई होगी। यदि इसके बाद भी कोई ऋण नहीं देता है तो उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। कॉरपोरेशन ने इन डिफाल्टरों को पहले भी चार से पांच बार नोटिस जारी किया है, लेकिन इन्होंने ऋण का कोई भी पैसा वापस नहीं किया।
विज्ञापन
इन 101 डिफाल्टरों के पास कॉरपोरेशन का लगभग 1.11 करोड़ रुपये है। इनमें मंडी के डिफाल्टरों के पास कॉरपोरेशन का 25 और कुल्लू के डिफाल्टरों के पास 86 लाख रुपये की रिकवरी अटकी हुई है। इनमें से कुछ डिफाल्टरों ने वर्ष 2000 और 2005 के बीच में लोन लिया था, लेकिन अब 20 से 25 साल बाद भी ऋण नहीं चुका रहे हैं। इससे पहले भी कॉरपोरेशन की ओर से सिरमौर के नाहन में 48 डिफाल्टरों को राजस्व अदालत में पेश होने का ठनोटिस जारी किया था। पेशी के बाद से डिफाल्टरों ने 1.12 लाख रुपये का ऋण वापस भी कर दिया है।
विज्ञापन
अभी भी कुल 10 करोड़ रुपये की रिकवरी है बाकी
एससी-एसटी कॉरपोरेशन का ऋण डिफाल्टरों के पास अभी भी लगभग 10 करोड़ रुपये की रिकवरी बाकी है। वहीं अदालत में पेशी के बाद भी बहुत से डिफाल्टरों ने लोन नहीं दिया है। अब उनकी सूची तैयार की जा रही है। इनकी सूची पुलिस को सौंप कर इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। वहीं अब तक ऋण न देने वाले 36 डिफाल्टरों को गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है।
101 डिफाल्टरों को राजस्व अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। आगामी 13 और 14 मई को कुल्लू, मंडी में इनकी पेशियां लगेंगी। अगर फिर भी यह लोन नहीं चुकाते हैं तो इनके खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाएंगे।- अजय कुमार यादव, प्रबंध निदेशक, एससी-एसटी कॉरपोरेशन