फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Saurabh of Chiota became Assistant Manager in SBI

Solan News: च्योटा के सौरभ एसबीआई में बने सहायक प्रबंधक

Wed, 16 Jul 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
मुबई में संभाला कार्यभार, दून क्षेत्र में खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र की पट्टा नाली पंचायत के च्योटा तलोगी गांव के सौरभ तनवर (26) का चयन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सहायक प्रबंधक के पद पर हुआ है। उन्होंने मुंबई स्थित आईटी सेल कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस सफलता से गांव और पंचायत में हर्ष का माहौल है।
सौरभ ने ऑल इंडिया बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर मुकाम हासिल किया। पूर्व सैनिक पिता नराताराम और माता लता तनवर ने बताया कि सौरभ ने प्राथमिक शिक्षा पट्टा महलोग स्कूल से प्राप्त की। आगे की पढ़ाई असम और नगालैंड से की। इसके बाद बीटेक की डिग्री लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर से और एमटेक की पढ़ाई एनआईटी हमीरपुर से पूरी की।
विज्ञापन

कड़ी मेहनत और समर्पण से उन्होंने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की। उनकी इस उपलब्धि पर दादा रमेश चंद, दादी उमा देवी, पंचायत प्रधान हेमचंद कश्यप, पूर्व प्रधान सत कौर, गांव के लंबरदार विनोद कुमार सहित ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed