{"_id":"64c11047faaed39c1f0b40bc","slug":"sanwara-toll-in-social-media-gave-an-ultimatum-to-close-solan-news-c-176-1-ssml1042-4272-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोशल मीडिया में सनवारा टोल\nबंद करने का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोशल मीडिया में सनवारा टोल बंद करने का दिया अल्टीमेटम
Wed, 26 Jul 2023 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिहं ठाकुर को सनवार टोल प्लाजा को बंद करने हेतु विधायक विनोद सुल्तानपुरी
दो अगस्त तक टोल बंद नहीं किया तो चार को खोलेंगे मोर्चा
हाईवे की हालत को देखते स्थानीय लोग गुस्साएं, कहा खराब सड़क का दें टोल
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी दे चुके हैं मुख्यमंत्री को पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सनवारा टोल प्लाजा बंद करवाने का मुद्दा गरमा गया है। सोशल मीडिया में स्थानीय लोगों ने सनवारा टोल प्लाजा बंद करने का अल्टीमेटम दे दिया है। हालांकि इसमें किसी संगठन या संस्था का नाम नहीं आया है, लेकिन इसकी एक पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। पोस्ट में साफ लिखा है कि अगर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से दो अगस्त तक टोल प्लाजा बंद न किया तो लोग चार अगस्त को स्वयं टोल बंद करवा देंगे। एनएचएआई के खिलाफ मोर्चा खोलने की भी लोग तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इसमें भाजपा और कांग्रेस समर्थित लोग शामिल हैं। वहीं इससे पहले सोमवार को कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर टोल प्लाजा बंद करने का आग्रह कर चुके है।
गौर रहे कि बारिश के बाद से कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर पहले चरण में बनाए गए परवाणू से सोलन फोरलेन की हालत खस्ताहाल हो गई है। फोरलेन में अधिकतर जगहों में मलबा और पत्थर सड़क पर गिरे हुए हैं। यही नहीं तंबूमोड़ और सनवारा में सड़क का हिस्सा ढह भी गया है। दर्जन भर क्षेत्रों में सड़क धंसने की कगार पर है। पहाड़ियों से लगातार पत्थर और मलबा सड़क पर आ रहा है और एक ही लेन चल रही है। ऐसे में वाहन चालक डर के साये में जान हथेली पर रखकर हाईवे से आवाजाही कर रहे हैं। इसके चलते लोग फोरलेन को लेकर गुस्सा गए हैं और टोल प्लाजा बंद करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी टोल प्लाजा कई बार चर्चाओं में आ चुका है। लेकिन अब हाईवे सही न होने के कारण सनवारा टोल बंद करने की आवाज उठ रही है। एनएचएआई के अधिकारी ने बताया कि यह केंद्र सरकार का मामला है।
इनसेट
ये लिखा है पत्र में
कसौली विधायक ने सनवारा स्थित टोल को कुछ समय के लिए बंद करने का आग्रह किया। इसके लिए उन्होंने बाकायदा मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपा। उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत करवाया कि परवाणू से सोलन तक एक लेन से दोनों तरफ की आवाजाही चल रही है। वहीं सड़क पर लगातार भूस्खलन के मामले आ रहे हैं। ऐसे में सनवारा टोल कुछ समय के लिए बंद किया जाना चाहिए ताकि आमजन को राहत मिले।