फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sanitation workers went on strike after not receiving their November salaries.

Solan News: नवंबर माह का वेतन न मिलने पर सफाई कामगारों ने की हड़ताल

Wed, 17 Dec 2025 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers went on strike after not receiving their November salaries.
बद्दी के नगर परिषद कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारी- संवाद। - फोटो : जेतवन परिसर में भ्रमण करते अनुयायी।
बर्दी नगर निगम परिसर में सफाई ठेकेदार व निगम के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

सफाई ठेकेदार ने दोपहर बाद कामगारों के खातों में डाला पैसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को नवंबर माह का वेतन न मिलने के कारण मंगलवार को उन्होंने काम बंद कर दिया। इस वजह से बद्दी के किसी भी वार्ड में सफाई नहीं हो सकी। वेतन न मिलने से नाराज कामगारों ने नगर निगम कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी की और ठेकेदार व निगम के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल बाद में निगम आयुक्त से मिला। आयुक्त ने कर्मचारियों को बताया कि उनका वेतन निगम ने चार दिन पहले ही जारी कर दिया था। इसके बाद कर्मचारी सफाई ठेकेदार से मिले और दोपहर बाद ठेकेदार ने कर्मचारियों को उनका मानदेय जारी कर दिया। कामगार सोनू कुमार, मोनू कुमार, संदीप कुमार, पूनम देवी, मीना देवी, डोली सहित करीब तीन दर्जन कामगारों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कामगार मोनू कुमार ने बताया कि पिछले माह उन्हें 18 तारीख को वेतन मिला था और इस माह 16 दिसंबर होने के बावजूद उन्हें वेतन नहीं मिला, जिसके चलते उन्हें मजबूरी में काम बंद करना पड़ा। कर्मचारियों ने ठेकेदारों पर शोषण करने, समय पर वेतन न देने और स्टाफ व ठेकेदार की ओर से दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद ने बताया कि ठेकेदार ने कर्मचारियों को दोपहर बाद वेतन जारी कर दिया है और बुधवार से सभी कामगार अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात होंगे।

भारतीय मजदूर संघ ने नगर निगम को सौंपा मांग पत्र
भारतीय मजदूर संघ के राज्य सचिव राजू भारद्वाज ने नगर निगम को मांग पत्र सौंप दिया है और 10 दिन का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 10 दिन के अंदर सभी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। भामस के राज्य सदस्य मेला राम चंदेल ने बताया कि नगर निगम की ओर से कर्मचारियों को वर्दी, सेफ्टी जूते और जुराबें नहीं दी जा रही हैं, साथ ही वेतन भी समय पर और एक समान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 80 कामगारों की जगह केवल 30 से ही काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed