फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sanitation services at Baddi Municipal Corporation have come to a halt due to a wage dispute; garbage piles up across the city following the employees' strike.

Solan News: वेतन विवाद से नगर निगम बद्दी में सफाई व्यवस्था ठप, कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में लगे कूड़े के ढेर

Fri, 19 Jun 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sanitation services at Baddi Municipal Corporation have come to a halt due to a wage dispute; garbage piles up across the city following the employees' strike.
बद्दी के अस्पताल व स्कूल के समीप लगे कूड़े के ढेर- संवाद।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने निगम के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नगर निगम बद्दी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था वेतन विवाद की भेंट चढ़ गई है। घर-घर से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से पिछले दो दिनों से शहर के विभिन्न वार्डों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। गलियों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कचरे से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कूड़ा उठाना बंद होने से शहर में जगह-जगह गंदगी फैल गई है, जिससे जनता में गहरा रोष व्याप्त है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी की ओर से उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी के विरोध में कर्मचारियों ने एकत्रित होकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और काम पूरी तरह बंद कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि उनके परिवार का पूरा खर्च इसी वेतन पर निर्भर है। समय पर भुगतान न होने से उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग उठाने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उन्हें मजबूरन हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।
विज्ञापन

दुर्गंध से लोग परेशान, स्थिति गंभीर होने की आशंका
हड़ताल का सीधा असर शहर की स्वच्छता पर दिख रहा है। दो दिन से कचरा न उठने के कारण वार्डों, घरों और दुकानों के बाहर गंदगी का अंबार लग गया है और तीव्र दुर्गंध फैलने लगी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो शहर में महामारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम का दावा- कंपनी को किया जा चुका है भुगतान
उधर, नगर निगम के उप आयुक्त अंकुश ठाकुर ने बताया कि उन्हें कर्मचारियों की हड़ताल की जानकारी मिली है। उन्होंने दावा किया कि निगम की ओर से संबंधित कंपनी को समय पर भुगतान किया जा चुका है। मामले की पूरी जानकारी लेकर शीघ्र ही इसका समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है

बद्दी के अस्पताल व स्कूल के समीप लगे कूड़े के ढेर- संवाद।

बद्दी के अस्पताल व स्कूल के समीप लगे कूड़े के ढेर- संवाद।

बद्दी के अस्पताल व स्कूल के समीप लगे कूड़े के ढेर- संवाद।

बद्दी के अस्पताल व स्कूल के समीप लगे कूड़े के ढेर- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed