फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sangat was delighted by Shabad Kirtan, Diwan decorated in Gurdwara

Solan News: शबद-कीर्तन कर संगत संगत निहाल, गुरद्वारा में सजाया दीवान

Mon, 01 Dec 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sangat was delighted by Shabad Kirtan, Diwan decorated in Gurdwara
नालागढ़ के जगातखाना स्थित गुरमत प्रचार ट्रस्ट की ओर से शब्द कीर्तन में भाग लेते हुए स्थानीय लोग-
स्थानीय विभूतियों की याद में गुरमत प्रचार ट्रस्ट ने किया समागम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। गुरमत प्रचार ट्रस्ट जगातखाना में स्वर्गीय भाई राम सिंह, भाई हरमंदर सिंह सेठी, भाई हरि नारायण सैणी और सूबेदार दयाल सिंह की पुण्य स्मृति में भव्य गुरमत समागम आयोजित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा में दीवान सजाया गया, जिसमें रागी जत्थाओं और कथा वाचकों ने संगत को गुरबाणी के अमृत से निहाल किया। गुरु नानक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने संगत को गुरबाणी सुनाई। कीर्तनी जत्था भाई हरी सिंह, भाई कंवर हरमिंदर सिंह और भाई सतेंद्र पाल सिंह ने ,कर कृपा तेरे गुण गांवा, और सतगुरु हुए दयाल कि श्रद्धा पूरी है, जैसी गुरबाणी सुनाकर उपस्थित संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुखविंद्र थली और आनंदपुर साहिब से भाई परमजीत सिंह खालसा ने स्वर्गीय महानुभावों के समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का विस्तार से बखान किया। उन्होंने बताया कि इन चारों महानुभावों ने सिख पंथ को मजबूत करने और समाज के अधिक लोगों को इससे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्हीं की बदौलत आज गुरमत प्रचार ट्रस्ट और गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने शिक्षा और प्रचार के क्षेत्र में अपना नाम कमाया है। इस मौके पर गुरमत प्रचार ट्रस्ट के प्रधान सरदार नसीब सिंह, सचिव भाई महेंद्र सिंह, परमजीत ग्रेवाल, कुलवंत सिंह, अवतार सिंह, जसवंत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, चरण जीत सिंह, रविंद्र सिंह, जसपाल सिंह, परमजीत सिंह, गुरचरण सिंह, सतनाम सिंह समेत बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed