{"_id":"6ab3bdfe219608d53808acf8","slug":"sampling-of-sweats-solan-news-c-176-1-sln1013-179786-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाहरी राज्यों से आने वाली मिठाइयों की होेगी जांच, टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाहरी राज्यों से आने वाली मिठाइयों की होेगी जांच, टीमें गठित
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन को देखते हुए कसी कमर, दुकानदारों को भी देनी होगी जानकारी
निशिल मेहता
सोलन। त्योहार सीजन अब जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाली मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब नजर रखनी शुरू कर दी है। अब बाहरी राज्यों से मिठाइयां लेकर आने वाले दुकानदारों को निरीक्षण के दौरान जानकारी विभाग को देनी होगी। इन मिठाइयों की जांच के लिए विभाग की ओर से प्रदेश के हर जिले में टीमें तैयार की गई हैं।
टीम की ओर से दुकानों पर अब समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। मिठाई से संबंधित सभी जानकारी दुकानदार को विभाग के साथ साझा करनी होगी। यदि दुकानदार बाहर से लाई गई मिठाइयों की जानकारी छिपाता है, तो उस पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में दुकानदारों को भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने जानकारी दे दी है। विभाग ने दुकानों से मिठाइयों से सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेजने शुरू कर दिए हैं। मिठाई लेकर बाहर से आ रही वाहनों की जांच की जाएगी और मौके पर ही सैंपल भरे जाएंगे। मौके पर फूड टेस्टिंग वेन में सैंपलों की जांच की जाएगी। सैंपल के फेल होने पर तुरंत कार्रवाई होगी। बद्दी क्षेत्र में खाद्य पदार्थ निर्माता कंपनियों से विभाग ने सैंपल भरने शुरू कर दिए हैं। त्योहारी सीजन में यह जांच कई गुना तक बढ़ाई जाएगी, ताकि लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। सैंपल जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट और बाहरी राज्यों की लैब में भेजे जाएंगे। इन सैंपलों की रिपोर्ट दो सप्ताह में विभाग के पास आएगी। प्रदेश में बाहरी राज्यों से भी मिठाइयां आती हैं।
कोट
त्योहारी सीजन से पहले विभाग ने मिठाइयों की जांच शुरू कर दी है। बद्दी की मिठाई निर्माता कंपनियों से समय-समय पर सैंपल लेने भी शुरू कर दिए हैं।
- वरिंद्रा चौहान, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन